खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा राशन कार्ड की नई सूची जारी की गई हैं। इस सूची में सरकार ने कुछ लोगों का नाम हटाया है, जो अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड बनवा कर बैठे हैं। जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए अप्लाई किया था या फिर जिन्होंने अपना राशन कार्ड संशोधन करने के लिए दिया था।
वो भी इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस राशन कार्ड सूची को प्रत्येक राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल के अंतर्गत जारी किया जा रहा हैं। तो आप बड़ी आसानी से अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते है।
आज के इस पोस्ट में हमने आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें ? इस बारे में जानकारी दी है, इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। राशन कार्ड की नयी सूची में नाम को देखने के लिए हमने उदाहरण के लिए एक राज्य का नाम चुना है.
Contents
नई राशन कार्ड योजना सूची में नाम चेक करने की पूरी जानकारी
भारत में राशन कार्ड को एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज माना जाता है। चाहे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होना हो या फिर अपना पहचान प्रमाणित करना हो, राशन कार्ड हर चीज का आधार माना जाता हैं। ऐसे में अगर आप के आधार कार्ड में कोई त्रुटि होगी तो आपको राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
इसीलिए नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना बहुत जरूरी है। आप घर बैठे बैठे NFSA खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। नए राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने में नागरिकों को कोई समस्या ना हो।
इसलिए इस लेख में हमने आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने का बहुत ही आसान तरीका बताया हैं। अगर आप को नीचे बताए गए तरीके से भी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने में किसी तरह की समस्या आती है। तो आप अपने नजदीकी सीएससी के दफ्तर में जाकर भी राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आप को खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशल पोर्टल NFSA में जाना होगा और नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होंगे। तभी आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख पाएंगे।
Step 1. राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको NFSA के पोर्टल पर जाना हैं। आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर सीधे जा सकते हैं। Website
Step 2. ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाने के बाद आपको होम पेज 3 horizontal lines दिख रहा होगा आप उस पर क्लिक कर दीजिए।
Step 3. इसके बाद आपके सामने कुछ और ऑप्शन आ जाएंगे, यहां पर आपको Ration card के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 4. Ration card पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो और ऑप्शन आ जाएंगे। उनमें से आपको Ration Card Details On State Portals के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step 5. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर आ जाएंगे। यहां पर आपको राज्यों का नाम देखने को मिलेगा। तो आप यहां पर अपने राज्य के नाम पर क्लिक कर दीजिए। जैसे मैंने अपने राज्य के नाम पर क्लिक किया है।
Step 6. इतना हो जाने के बाद अब आपको अपना जिला सिलेक्ट करना होगा।
Step 7. जिला सेलेक्ट होने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएगा। इस पेज में आपको ग्रामीण या शहरी क्षेत्र दोनों जगह के राशन कार्ड के ऑप्शन देखने को मिलेंगे। तो आप जिस क्षेत्र से है उस पर क्लिक कीजिए।
Step 8. अपने क्षेत्र का चुनाव करने के बाद आप के सामने आपके क्षेत्र के Block की लिस्ट आ जाएगी, आप को उस पर क्लिक करना है।
Step 9. ब्लॉक लिस्ट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आप के क्षेत्र के पंचायत की लिस्ट आ जाएगी। आप जिस गांव से हैं, आपको उस गांव के पंचायत के नाम पर क्लिक करना है।
Step 10. पंचायत पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने नया पेज आ जाएगा। यहां पर आपको गांव के नाम की लिस्ट देखने को मिलेगी। तो आप यहां पर अपने गांव के नाम पर क्लिक कर दीजिए।
Step 11. जैसे ही आप अपने गांव के नाम पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप के राशन कार्ड की नई सूची स्क्रीन पर देखने को मिल जाएगी।
इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से सरकारी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
सारांश
सरकार द्वारा जारी किए गए राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए आपको NFSA के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आप को ration card का ऑप्शन ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने दो और ऑप्शन आ जाएंगे उनमें से आपको Ration Card Details On State Portals पर क्लिक करना है। इतना हो जाने के बाद आपको राज्य, जिला, ग्रामीण या शहरी क्षेत्र, ब्लॉक, पंचायत, गांव का चुनाव करना होगा। सभी जानकारी सही से भरने के बाद राशन कार्ड सूची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। तो आप इस सूची में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
FAQ –
राशन कार्ड में नाम चेक करने के लिए आपको nfsa.gov.in के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है और इस पोस्ट में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
खाद्य विभाग पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप राशन कार्ड सूची देखकर पता कर सकते हैं कि राशन कार्ड में किसका किसका नाम है।
राशन कार्ड सूची में अगर आपका नाम नहीं है। तो आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
Conclusion
इस पोस्ट में हमने आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? इस विषय में पूरी जानकारी बहुत ही आसान शब्दों में देने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि अगर आप आर्टिकल में बताएं स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
इस आर्टिकल में बताई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप से अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए ताकि वो भी राशन कार्ड सूची में अपने और अपने परिवार का नाम चेक कर सके।
यह भी पढ़ें :-
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना आवेदन, दस्तावेज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन
आयुष्मान भारत योजना कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड