Stamp Duty Abhay Yojana क्या है?

महाराष्ट्र सरकार नागरिकों को विभिन्न प्रकार के जुर्माना सड़कों से राहत देने के लिए कई तरह की योजनाएं लाती रहती हैं। और हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने एक नई योजना Stamp Duty Abhay Yojana की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत उन नागरिकों को शुल्कों में राहत दी जाएगी, जिनके पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए धन नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र में कई सारे लोग Stamp Duty Abhay Yojana के बारे में जानना चाहते हैं ताकि वे लोग भी इस योजना का लाभ उठा सके। इसलिए आज के इस लेख में हम महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे और समझेंगे कि Stamp duty scheme क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 23 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र मुद्रांक शुल्क अभय योजना 2023 (स्टांप ड्यूटी अभय योजना) की घोषणा की।

इस योजना के तहत राजस्व विभाग ने 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 2020 के बीच पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों दस्तावेजों के लिए स्थगित भुगतान के बाद लगाए गए स्टांप ड्यूटी शुल्क और दंड राशि की पूरी छूट की अनुमति दी है।

इस योजना को एमनेस्टी योजना (amnesty scheme 2023) नाम दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को राहत प्रदान करना है जिनके पास अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीकरण कराने के लिए पर्याप्त धन नहीं है।

  • योजना का लाभ उठाने के लिए दस्तावेजों का पंजीकरण 1 दिसंबर 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच किया जाना चाहिए।
  • योजना के तहत दो चरणों में छूट दी जाएगी।
  • पहले चरण में, 1 लाख रुपये तक की स्टांप ड्यूटी पर 50% छूट और पेनल्टी में छूट मिलेगी।
  • दूसरे चरण में, 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक की स्टांप ड्यूटी पर 80% छूट और पेनल्टी में छूट मिलेगी।
  • 5 लाख रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी पर किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।
  • योजना से उन लोगों को लाभ होगा जिनके पास अपने अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीकरण कराने के लिए पर्याप्त धन नहीं है।
  • योजना से राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
  • योजना से अचल संपत्ति के बाजार में पारदर्शिता आएगी।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Stamp Duty Abhay Yojana क्या है? साथ ही हमने महाराष्ट्र स्टम्प शुल्क में मिलने वाली राहत को भी विस्तार से समझा।

अगर आप इस योजना के बारे में अन्य जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके लिए लेख उपयोगी रहा हो तो इसे अनेक लोगों के साथ भी शेयर करें।

बच्चों का आधार कार्ड बनवान हुआ आसानकंज्यूमर नंबर से बिजली बिल कैसे चेक करें
राजस्थान वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेलखेत का रकबा कैसे निकालें ऑनलाइन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment