झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन योजना आवेदन : दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगी 90% तक सब्सिडी

झारखंड सरकार किसानों के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं लागू करती रहती हैं, जिससे किसानों को लाभ प्राप्त हो सके। इसी प्रकार झारखंड सरकार ने एक Mukhyamantri Pashudhan Yojana की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कई किसान इस योजना में भाग लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Mukhyamantri Pashudhan Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें। इसलिए आज के इस लेख में हम इस विषय पर विस्तार में जानकारी प्राप्त करेंगे और समझेंगे की मुख्यमंत्री पशुधन योजना क्या है और इसके क्या लाभ है?

मुख्यमंत्री पशुधन योजना क्या है?

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू की गई है। दरअसल कोविड-19 के समय कई सारे की मृत्यु देखनी पड़ी थी और साथ ही कई परसों कोरोना का शिकार हुए थे। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की तरफ से एक पहल की गई और पशुपालन योजना की शुरुआत की गई।

इस पशुधन योजना के अंतर्गत किसानों को पशु पालने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। और साथ ही किसान उस पशुओं की माध्यम से व्यवसाय भी कर सकते हैं। इस पशुधन योजना के लिए सरकार का बजट 660 करोड रुपए रखा गया है।

यहां पर किसान जो भी पशु खरीदेंगे उसकी कीमत का 90% सब्सिडी किसानों के खाते में आ जाएगा। इस पशुधन योजना में केवल किसान ही नहीं बल्कि विधवा महिलाएं और विकलांग भी शामिल हो सकते हैं।

Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand : हाइलाइट्स

आर्टिकल का नामMukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand
योजना किसने शुरू कीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
संबंधित विभागकृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड
लाभार्थीराज्य के पशुपालक किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि करना
अनुदान राशि50% से 90% तक
योजना का बजट660 करोड़ रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन माध्यम द्वारा
अधिकारिक वेबसाइटhttps://mpvyjharkhand.in/

मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य क्या है?

Jharkhand-Mukhyamantri-Pashudhan-Vikas-Yojana-Form

झारखंड में शुरू किए गए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य है कि पशुओं को एक सही पालन पोषण मिल सके। और किसानों विधवा महिलाओं और विकलांगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सके।

इस पशुपालन योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड गौ पालन. सूअर पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, के लिए आर्थिक मदद प्रदान किया जायेगा। पशुधन योजना के तहत दुधारू पशुवों पर राज्य सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand के लिए 660 करोड़ का बजट तय किया गया है।

पशुधन विकास योजना के अंतर्गत किन पशुओं को पाला जा सकता है?

अगर हम बात करें कि इस योजना में किन-किन पशुओं को पालने की अनुमति दी गई है तो उसके नाम इस प्रकार हैं

  • गाय पालन
  • बकरी पालन
  • सूअर पालन
  • बत्तख पालन
  • मुर्गी पालन

पशुपालन विभाग, झारखण्ड द्वारा शुरू किये गए योजना के तहत किसान इन पांचों में से किसी भी पशुओं को पाल सकते हैं और उनका अच्छे से पालन पोषण करके उनसे रोजगार की शुरुआत भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है -:

  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • यह योजना केवल किसानों विकलांगों और विधवा महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है।
  • कोई भी व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे या ऊपर की श्रेणी में है, सभी लोग इस योजना में भाग ले सकते हैं।

पशुपालन योजना में अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • विकलांगों के लिए विकलांग प्रमाण पत्र
  • विधवाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन कैसे करें?

कई लोग यह भी पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? इसके लिए सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस योजना के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से ही अप्लाई किया जा सकता है।

यानी कि इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ फॉर्म भरने पड़ेंगे और ऑफिस जाकर उन सभी फॉर्म और दस्तावेजों को जमा करना होगा। तो आइए इसकी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझते हैं –

>> Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी पशु पालन विभाग कार्यालय में जाए।

>> आपको कार्यालय के अधिकारी से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के बारे में पूछना है और इस योजना के लिए फॉर्म यानी आवेदन पत्र लेना है।

>> अब इस आवेदन पत्र में आपको कई सारी जानकारियां पूछी जाएंगी जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरना होगा।

>> सभी जानकारियां भरने के बाद अब आप फॉर्म और सभी दस्तावेजों को एक साथ संलग्न करके पशुपालन विभाग कार्यालय के अधिकारी को जमा करेंगे।

>> अधिकारी द्वारा अब आपका फॉर्म सबमिट कर दिया जाएगा और आपको इससे संबंधित जानकारी मैसेज द्वारा भेज दी जाएगी।

>> आप चाहे तो समय-समय पर खुद जाकर अपने आवेदन पत्र के बारे में पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : झारखण्ड फ्री बिजली बिल माफ़ी योजना

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लाभ क्या है?

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand में शामिल होने से किसानों को एवं अन्य लोगों को कई सारे लाभ मिल सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं –

>> पशुधन विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और उन्हें आजीविका के कई अवसर भी उपलब्ध होंगे।

>> सरकार किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले जानवर खरीदने में मदद करने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी। जिसमें कि किसानों को 50% से लेकर 90% तक की सब्सिडी मिल सकती है।

>> सब्सिडी के अलावा इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यूको 75% का अनुदान भी मिलेगा।

>> पशुओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एंबुलेंस सेवाएं उच्च गुणवत्ता वाली निदान और परीक्षण प्रयोगशाला आएं और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक शुरू करने की भी योजना बना रही है। ताकि आसानी से किसान लोग पशुपालन कर सके।

>> मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सफलता प्राप्त करने में सहायता करना है।

FAQ’s –

Q. मुख्यमंत्री निशुल्क पशु दवा योजना की शुरुआत कब हुई?

Ans- मुख्यमंत्री निशुल्क पशु दवा योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2012 को हुई थी।

Q. पशुपालन के लिए क्या-क्या योजना है?

Ans- ऐसे तो सरकार द्वारा पशुपालन के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है लेकिन इसमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री पशुधन योजना है।

Q. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना Form PDF कैसे प्राप्त करें?

Ans- अगर आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में आवेदन करना चाहते हैं और इसके लिए आपको फॉर्म की आवश्यकता है तो यह आप अपने नजदीकी पशु विभाग कार्यालय में जाकर ले सकते हैं। का फॉर्म अभी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने जाना कि Mukhyamantri Pashudhan Yojana क्या है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई पशुधन योजना के बारे में सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस विषय पर कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि आप इस लेख से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं तो comment बॉक्स में दे सकते हैं, जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment