[2024] मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना : रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज

मध्य प्रदेश सरकार 2018 से ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना चल रही है। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा अब संबल योजना 2.0 लागू कर दिया गया है और लगभग सभी लोग इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं और इसके लाभ लेना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो लिए आज के इस लेख में हम मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि संबल योजना की पात्रता क्या है और जन कल्याण संबल योजना फॉर्म कैसे भरें? तो चलिए शुरू करते हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है?

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य राज्य के असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस योजना की शुरुआत 2018 में की गई थी। और अब 2020 में फिर से इस योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं और अभी सूचना का नाम Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana रख दिया गया है।

इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को दुर्घटना बीमा, मृत्यु अनुग्रह, प्रसव पूर्व जांच प्रोत्साहन, संस्थागत प्रसव प्रोत्साहन और अन्य लाभ प्रदान किए जायेंगे। योजना के अंतर्गत श्रमिकों को MP Naya Savera card बनाना होगा। और कई लोग इसे मध्य प्रदेश सवेरा योजना कार्ड के रूप में भी जानते हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि

जिन भी श्रमिकों के पास मध्य प्रदेश संबल कार्ड होगा, उन्हें संबल योजना की राशि के अंतर्गत अंतिम संस्कार की सहायता के रूप में ₹5000 दिए जायेंगे। इसके साथ ही श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर सहायता के रूप में ₹200000 और अगर किसी दुर्घटना में मृत्यु हुई है तो इसकी सहायता के रूप में चार लाख रुपए दिए जायेंगे।

इसके साथ ही अगर किसी दुर्घटना में श्रमिक को आंशिक रूप से दिव्यांग हो गई है तो उसे सहायता के रूप में ₹100000 और अगर पूरी तरह से व्यक्ति दिव्यांग हो चुका है तो उसे ₹200000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है?

संबल योजना का मुख्य उद्देश्य सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करना है ताकि वह भी अपना जीवन आसानी से जी सके। इस योजना के कुछ उद्देश्य इस प्रकार हैं।

  • गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना
  • श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करना
  • श्रमिकों के बीच शिक्षा को प्रोत्साहित करना
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दुर्घटना, बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान करना

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा चलाई गई संबल योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और उनके परिवारों को कई तरह के लाभ प्रदान किए जायेंगे। इन लाभों को निम्नलिखित श्रेणियां में विभाजित किया गया है।

  1. संबल योजना के तहत बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कुछ लाभ दिए जाएंगे जैसे 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उतरन होने वाले छात्रों को ₹30000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लड़कियों को भी कुछ सहायता राशि दिया जाएगा।
  1. संबल योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल प्रदान किया जाएगा। जिसमें सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपए से ₹400000 तक की राशि दी जाएगी।
  1. मजदूरों को बिजली माफी भी दी जाएगी जिसकी सीमा सरकार द्वारा तय की जानी है।
  1. सभी श्रमिकों को जिनके पास कृषि के लिए जमीन है उन्हें कुछ कृषि के उपकरण प्रदान किए जायेंगे।
  1. इसके साथ ही संबल योजना में खाद्य सुरक्षा योजना भी जोड़ी गई है जिसके तहत मजदूरों को राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  1. महिलाओं को संबल योजना के अंतर्गत गर्भवती होने पर 16000 रुपए की राशि दी जाएगी और साथ ही प्रसव के बाद भी कुछ राशि महिलाओं को दी जाएगी।

संबल योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं शामिल हैं

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने मुख्यमंत्री संभल 2.0 योजना के अंतर्गत कुल आठ योजनाएं शामिल की है जिनके नाम इस प्रकार है। और इसी के आधार पर अलग-अलग मजदूरों को उनकी समस्या के अनुरूप सहायता प्रदान की जाएगी।

  • अनुग्रह सहायता योजना
  • रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना
  • निशुल्क चिकित्सा प्रसूति सहायता योजना
  • बकाया बिजली बिल माफ़ी योजना
  • अंत्येष्टि सहायता योजना
  • सरल बिजली बिल योजना
  • उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना
  • शिक्षा प्रोत्साहन योजना

जन कल्याण संबल योजना के लिए पात्रता क्या है?

अगर आप असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूर हैं और मध्य प्रदेश जनकल्याण संबल योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा जो कि इस प्रकार है -:

  • व्यक्ति मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • मजदूर महिलाएं एवं पुरुष दोनों में से कोई भी हो सकता है।
  • जिन भी मजदूरों के पास बीपीएल कार्ड है, वही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • मजदूर के पास 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • मजदूर की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • मजदूर केवल 100 यूनिट बिजली का उपयोग करता हो।

मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना की जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होने आवश्यक है जो कि इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर ID कार्ड
  • BPL राशन कार्ड
  • समग्र ID कार्ड
  • परिवार ID
  • बैंक अकाउंट नंबर व IFSC कोड
  • आय प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना फॉर्म कैसे भरें |

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना 2.0 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:- आगे अब हम समझते हैं कि एमपी संबल योजना पंजीयन (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana Online Regsitration / Apply) कैसे किया जा सकता है। या फिर मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका क्या है।

पहले हम आपको यह बता दें कि संभल योजना के अंतर्गत आपको अपना संबल कार्ड जिसे हम नया सवेरा कार्ड के नाम से भी जानते हैं बनवाना होगा। अगर आपके पास या कार्ड उपलब्ध होता है तो इसी के आधार पर आपको सभी सुविधा प्रदान की जाएंगे।

  1. मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसकी लिंक नीचे दी गई है। https://sambal.mp.gov.in/
  1. लिंग पर क्लिक करने के बाद आप संबल योजना के वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे। जहां पर आपको पंजीयन हेतु आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इसी विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Mukhyamantri-Jan-Kalyan-Sambal-Yojana
  1. क्लिक करने के बाद अब के सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा। जहां पर सबसे पहले आप अपनी समग्र आईडी का नंबर और परिवार आईडी का नंबर डालेंगे और समग्र खोजें पर क्लिक करेंगे।
Mukhyamantri-Jan-Kalyan-Sambal-Yojana-Form-
  1. क्लिक करने के बाद आपके सामने Sambal 2.0 का एक नया डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा। जहां पर आपको उसे व्यक्ति की जानकारी मिल जाएगी, जिसका आप संबल कार्ड बनवा रहे हैं।
  1. तो आप देख सकेंगे कि आपकी सारी जानकारी पहले से ही खुलकर आ जाएगी। तो अब आपको कुछ नहीं करना है। बस पेज को स्क्रॉल करके नीचे जाना है। और यहां पर आपको कुछ अन्य विवरण भरने होंगे।
  1. तो इस अन्य विवरण वाले फार्म में आप आवेदक के व्यवसाय, शिक्षा इत्यादि के बारे में पूछा जाएगा जिससे आप सही-सही भर देंगे।
  1. सभी जानकारियां भरने के बाद जब आप पेज को स्क्रॉल करके थोड़ा और नीचे आएंगे तो यहां पर आपके परिवार आईडी समग्र आईडी में जोड़े गए सभी सदस्यों के नाम भी दिख जायेंगे।
  1. यह सभी जानकारी को देखते हुए आप पेज को स्क्रॉल करके थोड़ा और नीचे आएंगे जहां पर आपको तीन चेक बॉक्स दिखाई देंगे। यहां पर आपको तीनों चेक बॉक्स में टिक कर देना है।
  1. टिक बॉक्स पर क्लिक करते ही आपको आवेदन संरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  1. सही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपके स्क्रीन पर एक मैसेज आ जाता है कि जनकल्याण योजना के अंतर्गत आपका आवेदन जमा कर लिया गया है। साथ ही यहां पर आपका आवेदन क्रमांक भी लिखकर आएगा जिसे आप सही ढंग से नोट कर लेंगे।

इस तरह से आपका Sambal Yojana 2.0 Registration हो जाएगा। इसके बाद आपको ग्राम पंचायत या नगर पंचायत के तरफ से कॉल किया जाएगा। और कार्ड से संबन्धित आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अब जैसा कि हमने आपको बताया था कि संबल योजना के अंतर्गत कई सारी योजनाएं चलती हैं तो अगर आप उन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो हर योजना के लिए आपको अलग-अलग आवेदन करना पड़ेगा।

इसके लिए आपके पास Sambal Card का नंबर होना चाहिए। तो इसीलिए सबसे पहले आपको संबल कार्ड या नया सवेरा कार्ड बनाने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना में आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?

जन कल्याण संबल योजना के आवेदन की स्थिति या status देखने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें. संबल योजना के पंजीयन की स्थिति देखने के लिए आपके पास 9 अंकों का समग्र आईडी होना जरुरी है.

1. संबल योजना पंजीयन स्थिति देखने के लिए जन कल्याण पोर्टल पर जायें.

2. होम पेज पर लिखे पंजीयन की स्थिति जांचें विकल्प पर क्लिक करें.

3. अब नए पेज पर संबल योजना लिस्ट में नाम चेक हेतु अपना 9 अंकों का समग्र ID को भरें.

4. अब आपको नीचे दिए कैप्चा कोड को भरना होगा.

5. अब नीचे दिए गए सदस्य की जानकारी देखें विकल्प पर क्लिक करें.

6. अब मध्य प्रदेश संबल योजना पंजीयन स्थिति को ऑनलाइन देखें.

FAQ’s- Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 Registration

Q. संबल कार्ड मोबाइल पर कैसे देखें?

Ans- संबल कार्ड आप ऑनलाइन मोबाइल पर देख सकते हैं जिसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा। और कार्ड के बारे में जानने के लिए आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको समग्र आईडी नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सर्च पर क्लिक करना है। तो इस तरह से आप संबल कार्ड मोबाइल पर देख सकेंगे।

Q. संबल योजना में नाम कैसे देखें?

Ans- संबल योजना में नाम देखने के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मिस के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको जिला निकाय या ग्राम पंचायत जोन में से कोई एक जॉन सेलेक्ट करना है।
जॉन सेलेक्ट करने के बाद आपको वहां के गांव या जिले का नाम खुलकर आ जाएगा जिसमें से आप अपना जिले का नाम choose कर लेंगे और उसके अनुसार अपना नाम देख लेंगे।

Q. संबल योजना में क्या-क्या लाभ मिलता है?

Ans- संबल योजना के अंतर्गत आपको कई सारे लाभ दिए जाते हैं जैसे बकाया बिजली की माफी कृषि के लिए उपकरण निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल स्वास्थ्य बीमा बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता राशि इत्यादि।

Q. संबल कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है?

Ans- संबल कार्ड असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर बनवा सकते हैं। और उनकी उम्र भी 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथी वह मध्य प्रदेश का ही निवासी होना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना की मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है हमने यह भी जाना की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का फॉर्म कैसे भरा जाएगा और संबल कार्ड कैसे बनेगा। यदि आप इस विषय पर कोई अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट के पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-

मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना मध्य प्रदेश: आवेदन, पात्रता, दस्तावेज

मध्य प्रदेश आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें

लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment