हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana Registration:- हरियाणा राज्य में जिन लोगों ने अपना खुद का पक्का घर बनाने का सपना देखा था उन लोगों का सपना पूरा होने वाला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी  ने प्रधानमंत्री आवास योजना को ध्यान में रखते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार हरियाणा के उन जरूरतमंदों और बेघर लोगों को घर देने का प्रयास करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

योजना के तहत जिन लोगों के पास कच्चा घर है, उन्हें पक्का मकान दिया जाएगा और जिन लोगों के पास घर ही नहीं है, उन्हें रहने के लिए अपना घर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य से हैं और आप हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं। इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे अंत तक पढ़े।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्रीमान मनोहर लाल खट्टर जी ने हिसार में सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर एक राजस्थानी समारोह में जनसमूह को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम के द्वारा Haryana Mukhyamantri Awas Yojana को शुरू करने की बात कही।

इस आवास योजना के अंतर्गत वंचित और जरूरतमंदों के सिर पर छत देने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें लाभ तो दिया जाएगा।

साथ ही जो लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं या फिर जिनके पास अनुसूचित जाति/ जनजाति का बीपीएल कार्ड धारक है, वो भी मुख्यमंत्री आवास योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने अपने भाषण को पूरा करते हुए यह भी कहा है की हरियाणा राज्य में एक लाख फ्लैट और प्लॉट सस्ते में दिए जायेंगे।

हालांकि इस फ्लैट में बाथरूम, किचन, रूम, हॉल जैसी सारी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। व्यक्ति अगर चाहे तो अपने फ्लैट को आधुनिक फ्लैट की तरह भी निर्माण करवा सकता है।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन : हाइलाइट्स

योजना का नामहरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना
घोषणा करने वालेमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
उद्देश्यहरियाणा के नागरिकों को छठ देना
लाभार्थीहरियाणा राज्य के बेघर और जरूरतमंद लोग
राज्यहरियाणा
श्रेणीराज्य सरकार योजना
आवेदन की प्रक्रियाUpdated soon
Official websiteUpdated soon

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत राज्य के नागरिकों को छत देने के लिए किया गया है। हरियाणा के गरीब निवासी जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है या फिर वे लोग जिनके पास घर तो है लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनके पास पक्का मकान नहीं है।

उन लोगों को इस योजना के अंतर्गत घर और पक्का मकान देने का प्रयत्न किया जा रहा है। सरकार योजना को सही से चलाने के लिए सर्वे कर रही है ताकि योग्य लोगों को योजना का लाभ दिया जा सके। अगर लोगों के पास अपना घर होगा तो उनकी जीवन शैली भी बेहतर होगी जिससे देश का विकास होगा। ‌

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ और विशेषतायें

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य के निवासियों को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को इससे लाभ हुआ है.

>> हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा राज्य के नागरिको के सर पर छत देने के लिए इस योजना को शुरू किया था‌। इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिर प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की।

>> हरियाणा राज्य में जो भी नागरिक बेघर है जिनका पक्का मकान नहीं है वो ऑनलाइन माध्यम द्वारा Haryana Mukhyamantri Awas Yojana हेतु अप्लाई कर योजना का लाभ ले सकते हैं.

>> Haryana Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जिनकी आर्थिक स्थिति सच में खराब है और जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा लोगों का घर लेने का सपना पूरा हो जाएगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या हैं ?

  • मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को मिलेगा।
  • हरियाणा के वो नागरिक जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं, वो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं हैं, तो आप इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से कम हैं।
  • जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले रहे हैं, उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत होती है ?

अगर आप हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • स्थाई निकासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे करें ? Haryana Mukhyamantri Awas Yojana Registration 2023

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताए गए steps को फॉलो करना होगा –

स्टेप 1:- Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023 आवेदन या रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशीयल वेबसाइट पर जाना होगा।‌

स्टेप 2:- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको ” मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन ” का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

haryana-mukhyamantri-awas-yojana-registration-online

स्टेप 3:- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज आ जाएगा। इस पेज में आप को “परिवार पहचान पत्र संख्या” डालने के लिए कहा जाएगा।

mukhyamantri-awas-yojana-haryana

स्टेप 4:- ऐसे में आपको अपने परिवार पहचान पत्र संख्या यहां पर डाल देना है और फिर दर्ज के बटन पर क्लिक कर देना हैं।

स्टेप 5:- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आप के स्क्रीन पर हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।

स्टेप 6:- आवस योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आप से जो भी जानकारी डालने के लिए कहां जाए, आपको वो सारी जानकारी सही से यहां डाल देना है।

स्टेप 7:- आवास रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर देने के बाद आप को ऊपर बताएंगे जरूरी दस्तावेज को भी फार्म के साथ अटैच कर देना है।

स्टेप 8:- फॉर्म भरने के बाद एक बार फॉर्म को चेक कर लीजिए और फिर रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

स्टेप 9.:- जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आप का हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की official website

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जो ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर पंजीकरण के लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना चाहते हैं वो नीचे दिए गए वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। Official Website

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल में हमने आपको हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन के विषय में विस्तार पूर्वक हर एक जानकारी देने की कोशिश की है। इसी के साथ आपको योजना में स्वयं को पंजीकरण करने का तरीका भी हमने आर्टिकल में बताया है।

लेकिन फिर भी आर्टिकल पढ़ने के बाद आपके मन में कोई प्रश्न है या फिर आपको किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप योजना से संबंधित लोगों से नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बात कर सकते हैं –

हेल्पलाइन नंबर -0172-2585852, 0172-2568687, 0172-2567233

FAQ-

मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत किस राज्य में हुई ?

मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत हरियाणा राज्य में हुई हैं।

मुख्यमंत्री हरियाणा आवास योजना को किसने शुरू किया ?

मुख्यमंत्री हरियाणा आवास योजना की शुरुआत हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री ने की थी।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे करें ?

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का हेल्पलाइन नंबर 0172-2568687, 0172-2567233 हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का अधिकारिक पोर्टल लिंक क्या हैं ?

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का आधिकारिक पोर्टल लिंक https://hfa.haryana.gov.in/ ये हैं।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप आसानी से योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इस आर्टिकल में मैंने आपको जो भी बातें बताई है, अगर वो आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :-

हरियाणा पानी बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें या कैसे निकालें 

हरियाणा की आयुष्मान कार्ड सूची कैसे देखें

पुलिस के खिलाफ शिकायत कहां करें 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment