सहारा इंडिया रिफंड का पैसा कब मिलेगा 2023 Sahara India Ka Pura Paisa Kaise Milega

Sahara India Ka Pura Paisa Kab aur Kaise Milega:- सहारा इंडिया में 2018 तक भारत के कई लोगों ने अपने पैसे निवेश किए थे। लेकिन जब से भी द्वारा सहारा इंडिया में जांच की गई तो SEBI द्वारा इस कंपनी को अवैध घोषित कर दिया गया और यह कंपनी बंद हो गई। लेकिन अब फिर से भारत सरकार सहारा इंडिया में लगाए गए पैसों को वापस दे रही है। इसलिए लोग यह जानना चाहते हैं कि सहारा इंडिया का पैसा कब और कैसे मिलेगा?

कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सहारा इंडिया में पैसे वापस करने के लिए इसके पोर्टल पर अप्लाई कर दिया है और अब वह जानना चाहते हैं कि सहारा इंडिया का पैसा कब मिलेगा (sahara india ka paisa kab milega)? तो लिए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं और जानते हैं कि सहारा इंडिया का पैसा किस दिन आएगा और पैसा निकालने के लिए क्या करना होगा। चलिए लेख को शुरू करें। 

सहारा इंडिया रिफंड पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारियां l Sahara India Ka Pura Paisa Kaise Milega

सहारा बैंक का पैसा कब मिलेगा या सहारा का पैसा मिलना शुरू हो गया क्या जानने से पहले हम सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पॉलिसी के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

सहारा इंडिया एक फाइनेंशियल कंपनी है जिसने भारत में करोड़ों लोगों से निवेश के नाम पर पैसे जुटाये थे। कंपनी ने सभी लोगों को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, इक्विटी प्रोजेक्ट और कुछ अन्य प्रोजेक्ट में पैसा निवेश करने के लिए कहा था। हालांकि कंपनी ने इन निवेशों को पूरा नहीं किया और 2018 से 2019 में यह कंपनी अवैध घोषित कर दी गई।

उसके बाद कुछ सालों तक कंपनी और SEBI के बीच कुछ कानूनी कार्यवाही चली और अब केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने यह घोषणा की की सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों का पैसा वापस दिया जाएगा।

मार्च, 2023 को अमित शाह जी ने यह घोषणा की सहारा इंडिया का पैसा वापस करने के लिए एक रिफंड पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें निवेदक सबसे पहले अपने दावे दर्ज करेंगे और उसके कुछ दिनों बाद निवेशकों को उनका पैसा उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। 

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल क्या है? Sahara India Refund Policy

20 जुलाई 2023 को सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया जिसमें निवेदक अपने निवेश की गए गए पैसों के बारे में जानकारी दे सकेंगे और आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

इस एप्लीकेशन फॉर्म में निवेशकों को अपने निवेश की राशि निवेश की तारीख निवेश का तरीका और कुछ अन्य जानकारियां दर्ज करनी होगी। एप्लीकेशन भरने के बाद CRCS Portal (Cooperative Resolution Centre for Sahara) सभी निवेशकों द्वारा भरे गए फार्म का सत्यापन करेगी।

सत्यापित हो जाने के बाद CRCS Portal पर ही निवेशक के दावे को स्वीकृत किया जाएगा या अस्वीकृत कर दिया जाएगा। यदि एप्लीकेशन फॉर्म में निवेदक की कोई भी जानकारियां गलत होती है तो फॉर्म अस्वीकृत किया जा सकता है।

लेकिन अगर निवेशकों की सभी जानकारियां सही होती हैं और एप्लीकेशन फॉर्म एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो CRCS पोर्टल निवेशक के सहारा इंडिया का रिफंड / पैसा को उनके बैंक खाते में जमा कर देगा। 

सहारा इंडिया का पैसा कब मिलेगा? Sahara India Ka Pura Paisa Kab aur Kaise Milega

जुलाई 2023 से ही सहारा इंडिया का पैसा वापस पाने के लिए लोगों ने आवेदन करना शुरू कर दिया था। अब हाल ही में सरकार द्वारा सहारा इंडिया रिफंड देना शुरू किया जा चुका है।

सरकार द्वारा यह बताया गया है कि जिन भी लोगों ने सहारा इंडिया फंसा पैसा निकालने के लिए आवेदन किया है उन्हें 45 दिनों के भीतर बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया है की शुरुआत में केवल ₹10000 तक की राशि ही रिफंड की जाएगी।

अगर आप ने सहारा कंपनी में ₹10000 से ज्यादा का निवेश किया है तो भी आपको 45 दिन के अंदर केवल ₹10000 ही भेजे जाएंगे और बाकी की रिफंड 2nd Phase में भेजी जाएगी। 

तो अभी यह समझ सकते हैं कि 45 दिन के अंदर सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से आपको Sahara India ka ₹10000 Paisa तक की राशि मिल सकती है। अगर आपका इन्वेस्टमेंट बड़ा है तो आपको धीरे-धीरे सभी पैसे मिल जायेंगे।

सहारा इंडिया लेटेस्ट न्यूज़ 2023 Sahara India Pariwar Refund Paisa

सहारा इंडिया से संबंधित सितंबर के लिए कोई भी लेटेस्ट न्यूज़ नहीं है लेकिन इसके पहले कई सारे खबरें आई है जिसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

  • सहारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी निवेशकों को शुरुआत में ही ₹10000 तक का रिफंड भेज दिया जाएगा।
  • अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है या फिर आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो आपके बैंक खाते में रिफंड की राशि नहीं आ पाएगी।
  • जो भी निवेशक ने सहारा समूह में अलग-अलग बैंक खातों से निवेश किया था उन्हें अलग-अलग बैंक खातों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होगा। यानी कि सहारा रिफंड पोर्टल पर अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग आवेदन करना है।
  • यदि आप आधार कार्ड या पैन कार्ड से संबंधित जानकारी रजिस्ट्रेशन करते समय नहीं देते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिल सकेगा।

सहारा इंडिया रिफंड का पैसा किसे मिलेगा?

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से उन निवेशकों को पैसा दिया जाएगा, जिन्होंने सहारा इंडिया की चार स्कीम में पैसा इन्वेस्ट किया था। ऐसे तो सहारा इंडिया के कई सारे स्कीम थे लेकिन इनमें से केवल चार स्कीम को ही चयनित किया गया है। इन चार स्कीम के नाम इस प्रकार हैं

  1. सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड 
  2. सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पस सोसाइटी लिमिटेड 
  3. सहारा मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी 
  4. सहारा इंडिया क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  •  कूपन
  •  रसीद
  •  पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  •  मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र
  •  निवेशक का सिग्नेचर
  •  आचरण प्रमाण पत्र
  •  जाति प्रमाण पत्र
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  बैंक पासबुक
  •  ईमेल आईडी
  •  मोबाइल नंबर
  •  आधार कार्ड
  •  पहचान पत्र
  •  पैन कार्ड

अगर आप सहारा इंडिया रिपोर्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : खोया / चोरी हुआ मोबाइल कैसे खोजें

FAQ’s- Sahara India Ka Pura Paisa Kaise Milega

Q. 2023 में सहारा इंडिया का पैसा कब तक मिलेगा?

Ans- 2023 में सहारा इंडिया का पैसा 45 दिन के भीतर लौटाया जाएगा।

Q. सहारा रिफंड का पैसा कब मिलेगा?

Ans- सहारा रिफंड पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के बाद पैसा 45 दिन के भीतर लौट आया जाएगा जिसमें शुरुआती रकम ₹10000 होगी। उसके बाद 9 महीने तक में आपका पूरा पैसा वापस लौटा दिया जाएगा।

Q. क्या सहारा 2023 में पैसा वापस करेगा?

Ans- जी हां सहारा 2023 में पैसा वापस करेगा। लेकिन इसके लिए आपके सहारा रिफंड पोर्टल पर एप्लीकेशन भरना होगा।

Q. सहारा इंडिया का पैसा रिफंड कैसे होगा?

Ans- सहारा का पैसा रिफंड करने के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल जारी किया गया है जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करा कर आवेदन करना होगा। उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और सभी चीज सही होती है तो आपका आवेदन स्वीकृत कर दिया जाएगा। फिर उसके 45 दिनों के भीतर ही आपके अकाउंट में पैसा भेज दिया जाएगा।

निष्कर्ष – sahara india pariwar ka paisa kab milega

आज के इस लेख में हमने जाना की सहारा इंडिया परिवार का पैसा कब मिलेगा (sahara india ka paisa kab milega)? साथ ही इस लेख के माध्यम से आप समझ पाये होंगी की सरकार सहारा इंडिया का पैसा कैसे वापस करेगी और किसे वापस करेगी। उम्मीद करते हैं की इस लेख के माध्यम से आपको सहारा इंडिया Refund Policy के बारे में जानकारी मिल पायी होगी। 

यदि आप इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं। 

Leave a Comment