झारखंड राशन कार्ड की नई सूची जारी हुई ऐसे करें ऑनलाइन अपना नाम चेक : Ration Card Download

Jharkhand PDS Ration Card List Online Check:- राशन कार्ड की नई सूची को झारखंड राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। झारखंड के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जारी aahar.jharkhand.gov.in new list में नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है उसके बाद अपने क्षेत्र के राशन की दुकान से रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड खाद्य विभाग आहार पोर्टल पर पीडीएस झारखंड मासिक वितरण, आवंटन रिपोर्ट, झारखंड डीलर लिस्ट, अपने क्षेत्र के डीलर का नाम आदि भी चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस लेख में ऑनलाइन माध्यम द्वारा आहार झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया को साझा किया गया है। झारखंड आहार राशन कार्ड लिस्ट का स्टेटस ऑनलाइन निकालने के बाद राशन कार्ड के डिजिटल प्रारूप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आहार झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट

प्रतिवर्ष राज्य में राशन कार्ड हेतु आवेदन करने तथा राशन कार्ड से नाम हटाने वाले आवेदकों की संख्या घटती और बढ़ती रहती है। ऐसी स्थिति में खाद्य विभाग समय-समय पर आहार झारखंड खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड की अपडेट लिस्ट को जारी किया जाता है। Ration Card New List Jharkhand में उन्हीं आवेदकों को शामिल किया जाता है जो कि सरकार की दृष्टिकोण से जरूरतमंद है।

राज्य के जिलों में राशन से संबंधित हो रहे धांधली को रोकने के लिए राशन कार्ड के ई केवाईसी प्रक्रिया कोभी लागू कर दिया है। राशन कार्ड केवाईसी होने के बाद सरकार द्वारा पुनः झारखंड आहार पीडीएस पोर्टल पर राशन कार्ड की नई सूची को जारी किया जाएगा। जारी हुई नई सूची में झारखंड के राशन कार्ड धारक लिस्ट में अपना नाम चेक कर राशन डीलर से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

Ration Card List Jharkhand में बाद देखने हेतु पूछी जाने वाली जानकारी

  • जिला (District)
  • ब्लॉक (Block)
  • डीलर (Ration Card Dealer Name)
  • कार्ड टाइप (AAY, P.H, APL, BPL)
  • मासिक डिटेल
  • वर्ष इत्यादि।

पीडीएस झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें ?

नागरिक aahar.jharkhand.gov.in new ration card में नाम देखने के मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ Ration Card New List में नाम देखने के बाद अपने राशन कार्ड के डिजिटल प्रारूप को डाउनलोड कर सकते हैं। अतः नीचे बताए गए प्रक्रियाओं को देखें।

चरण 1:- पीडीएस झारखंड राशन कार्ड की मासिक पात्रता सूची में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

चरण 2:- झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग पोर्टल के होम पर दिए मेनू में जाएं और लाभुक के कार्ड की जानकारी विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3:- अब इसके बाद राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड सूची में अपना और परिवार का नाम देखने के लिए पात्रता सूची (मासिक) विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऊपर दर्शाए चित्र में देखें।

चरण 4:– अब इसके बाद नागरिकों को परिवार के सभी सदस्यों का बाद न्यू राशन कार्ड लिस्ट में देखने के लिए नए पेज पूछे गए सभी जानकारी को भरना होगा। नीचे दिए गए चित्र में देखें।

Ration Card List Jharkhand PDS

चरण 5:– सभी जानकारी को भरने के बाद नीचे दिए कैपचा कोड को भरना होगा उसके बाद दिए गए Submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 6:– क्लिक करने के बाद पीडीएस आहार राशन कार्ड लिस्ट खुल कर आ जायेगी। अब यहां पर राशन कार्ड लिस्ट में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम देख सकते हैं।

झारखंड बिजली बिल डाउनलोड

झारखण्ड राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करें निःशुल्क?

झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए किए हुए नए आवेदन तथा राशन कार्ड में पुराने मृत व्यक्तियों के नाम हटाने की जानकारी, राशन कार्ड सूची के माध्यम से प्रतिमाह आहार पीडीएस पोर्टल पर जारी करती रहती है। जिन भी राशन कार्ड आवेदकों ने राशन कार्ड की नई जारी लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर लिए हैं वो राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

नागरिक आहार पोर्टल पर P.H, AAY, BPL, APL राशन कार्ड टाइप के विकल्प को चुनकर उस दिए गए महीने के अनुसार राशन कार्ड सूची में अपने नाम को ऑनलाइन खोजना है। इसके बाद राशन कार्ड की मासिक पात्रता सूची में बाद होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment