[JRFRY] झारखंड राज्य फसल राहत योजना रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज

Jharkhand Fasal Rahat Yojana:– झारखंड में सरकार द्वारा हमेशा किसानों को कई प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। इन्हीं में से एक सहायता झारखंड राज्य सरकार किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना शुरू कर के दे रही है। जिसके अंतर्गत झारखंड के किसानों को उनकी फसल खराब होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप झारखंड में रहने वाले किसान हैं और जानना चाहते हैं कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है? JH Fasal Rahat Yojana के लिए पात्रता एवं लगने वाले दस्तावेज क्या हैं इसकी भी जानकारी साझा किया गया है। इस लेख में हम यह भी जानेंगे कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना का एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? अतः इस लेख में अंत तक जरूर बने रहे। 

झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?

अक्सर किसानों को खेती में कई गुना नुकसान झेलना पड़ता है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिन की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई है।

इसके अंतर्गत कुछ शर्ते भी रखी गई है । जैसे अगर किसानों की फसल 30% से लेकर 50% तक खराब होती है तो उसे प्रति एकड़ ₹3000 की सहायता राशि दी जाएगी। लेकिन वही अगर 50% से अधिक फसल खराब हो जाती है तो उसे ₹4000 प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

साथ ही यह योजना भूमि स्वामी और भूमिहीन दोनों ही किसानों के लिए शुरू की गई है और दोनों ही तरह के किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। किसानों को JH Fasal Rahat Yojana में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान करने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों ने अगर फसलों के लिए कोई लोन लिया है तो उसे भी इस लोन से राहत दे दिया जाएगा।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online : Highlights

योजना का नामझारखण्ड फसल राहत योजना 2023
आवेदनफसल राहत योजना Online Apply
राज्यझारखण्ड
योजना की शुरूआत की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
विभाग का नामकृषि विभाग झारखंड
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यफसलों के नुकसान हेतु आर्थिक मदद
आधिकारिक वेबसाइटjrfry.jharkhand.gov.in

झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य क्या है? jrfry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए किसान फसल राहत योजना झारखण्ड का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है -:

✓ अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं या घटनाओं के कारण फसल क्षति से पीड़ित किसानों को धन देकर मदद करना।

✓ यह सुनिश्चित करना कि किसानों के पास अपनी खेती जारी रखने के लिए पर्याप्त धन उपस्थित हो।

JRFRY योजना द्वारा यह सुनिश्चित करना कि कृषि गतिविधियों और घर के खर्चे के लिए किसानों के पास सहायता राशि पहुंच सके।

JRFRY योजना के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना विभिन्न प्रकार की फसलें उगाने और कृषि को अधिक प्रतिस्पर्धा बनाना भी है।

झारखंड फसल राहत योजना के लिए पात्रता Eligibility For Jharkhand Fasal Rahat Yojana

अगर कोई भी किसान भाई लोग झारखंड फसल राहत योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो उन्हें कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा जो कि इस प्रकार है

  • आवेदक किसान झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान द्वारा किसी अन्य फसल राहत योजना का लाभ ना लिया जा रहा हो।
  • किसान आवेदक के पास आधार कार्ड नंबर होना चाहिए।
  • किसान आवेदक के पास कुल जमीन 5 एकड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री फसल राहत योजना में भाग लेने के लिए दस्तावेज (Documents)

अगर कोई भी किसान फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो उनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो कि इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र
  • सरकारी या गैर मजरूआ जमीन पर खेती करने वालों के पास राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया बंदोबस्ती संबंधित पट्टा
  • यदि किसी किसान के पास बंदोबस्ती संबंधित पट्टा नहीं होता है तो उसके पास जमीन के कागज होने चाहिए।
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जमीन का खाता और खसरा नंबर
  • बैंक अकाउंट विवरण

Jharkhand Fasal Rahat Yojana आवेदन प्रक्रिया

आइए अब हम यह जान लेते हैं कि झारखंड फसल राहत योजना एप्लीकेशन फॉर्म को आप कैसे भर सकते हैं। झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रियाओं का पालन करें -:

JRFRY हेतु रजिस्ट्रेशन / पंजीकरण कैसे करें

स्टेप 1:- सबसे पहले आप झारखंड फसल राहत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाए, जिसका लिंक नीचे प्रदान किया गया है। https://jrfry.jharkhand.gov.in/hi/

jharkhand-fasal-rahat-yojana-registration

स्टेप 2:- वेबसाइट पर आने के बाद आपको यहां पर किसान पंजीकरण करें का विकल्प दिखाई दे रहा होगा जिस पर आप क्लिक करेंगे।

स्टेप 3:- क्लिक करते ही आपके सामने JRFRY का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आप सबसे पहले अपना नाम आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरेंगे और Get OTP पर क्लिक करेंगे।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

स्टेप 4:- इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आप को वेरीफाई करना है और रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5:- क्लिक करते ही इस पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन यानि पंजीकरण हो चुका है। और पंजीकरण होने के तुरंत बाद ही आप के मोबाइल नंबर पर आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड भी भेज दिया जाएगा। ताकि आप इस पोर्टल पर Log in कर सके।

मुख्यमंत्री फसल राहत योजना Login कैसे करें 2023

अब आपको इस पोर्टल पर Login करना है जिसके लिए आप फिर से राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे। वेबसाइट पर आने के बाद आपको किसान Login करें पर क्लिक करना है।

jharkhand-fasal-rahat-yojana-apply

क्लिक करते ही यहां पर आपको Login करने का दो विकल्प मिलेगा। जिसमें लिखा होगा कि मोबाइल नंबर से Login करें या आधार नंबर से Login करें। जिसमें से अपने सुविधानुसार किसी भी एक तरीके का चयन कर सकते हैं और इस पोर्टल पर Login कर सकते हैं।

Also Check: झारखण्ड फ्री बिजली बिल माफ़ी योजना 

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का फॉर्म भरे । JRFRY Application Form

इस योजना का फॉर्म आपको पूरे 5 चरणों में पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपना व्यक्तिगत विवरण Confirm करना है। जिसमें आपका नाम, आधार नंब,र इत्यादि चीजें दी गई होंगी।
  • JH Fasal Rahat Yojana हेटी apply के लिए व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद अब दूसरे चरण में आपको अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक अपलोड करना होगा। जिसमें आप आधार या बैंक पासबुक फाइल अपलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे और अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फाइल को अपलोड कर देंगे।
  • अब तीसरे चरण में आपको अपने जमीन से संबंधित सभी चीजें भरनी होंगी और फाइल भी अपलोड करना होगा जैसा कि हमने दस्तावेज में जानकारी दी है।
  • यहां पर भूमि विवरण एवं फसल जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना है और भूमि से संबंधित पूछे जाने वाली सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरना है।
  • यह जानकारियां भरने के बाद अब आप भूमि जोड़े के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फाइल अपलोड करने का विकल्प आ जाएगा। जहां पर आप अपना भू-राजस्व रशीद फाइल को अपलोड करेंगे।
  • यहां पर आपसे पूछा जाएगा कि क्या भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र आप के नाम पर है। यदि भूमि आप के नाम पर है तो यहां पर आपको दो दस्तावेज भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र और घोषणा प्रमाण पत्र का दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • यदि जमीन आपके नाम पर नहीं है तो आपको “ना” का विकल्प पर क्लिक करना है। और यहां पर आपको 4 दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिसमें भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, वंशावली प्रमाण पत्र, भूमि बंदोबस्त पट्टा प्रमाण पत्र और घोषणा प्रमाण पत्र का दस्तावेज शामिल है।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आप उसे सबमिट कर देंगे। और उसके बाद आपके सामने आपके फसल से संबंधित सभी जानकारियां भी खुलकर आ जाएंगी।
  • अब यहां पर सबसे आखरी में फसल जोड़े का विकल्प दिया गया होगा जिस पर आप क्लिक करेंगे। और अपना फसल से संबंधित सभी जानकारियों को भरेंगे।
  • फसल से संबंधित जानकारी भरने के बाद आपको Done बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आप को edit करने का भी विकल्प आएगा। दिस में अगर आपने कोई जानकारी गलत भर दी है तो आप edit भी कर सकते हैं।
  • सभी चीजें अच्छे से जांच लेने के बाद आप Application Final submission के विकल्प पर क्लिक
  • क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक Popup आएगा जहां पर आप से Final Submission के पहले पूछा जाएगा कि क्या आप अपने आवेदन को Submit करने के लिए तैयार है। जहां पर आप ओके बटन पर क्लिक कर देंगे और आपका Form Submit हो जाएगा।
  • फाइनल सबमिट करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जो कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना का Slip होगा। जो कि एक प्रमाण होगा कि आपने इस योजना में सफलतापूर्वक आवेदन किया है। इसमें ही आपकी आवेदन संख्या और आवेदन की तारीख भी लिखी होगी। जो कि आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

तो इस प्रकार से आप पूरी तरह से झारखंड फसल राहत योजना में अप्लाई कर सकते हैं और इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।

झारखण्ड फसल राहत योजना पावती डाउनलोड कैसे करें

  • पावती नंबर निकालने के लिए नागरिक को सबसे पहले झारखण्ड फसल राहत योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • अब होम पेज पर लिखे पावती डाउनलोड करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब पावती डाउनलोड करने के लिए नागरिक को फसल मौसम चयन करे, रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि डिटेल भरना होगा।
jharkhand-fasal-rahat-yojana-pawati-number-download
  • सभी डिटेल भरने के बाद सबमिट करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद झारखण्ड फसल राहत योजना पावती डाउनलोड हो जाएगी।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए हेल्पलाइन / शिकायत नंबर

Jharkhand rajya fasal rahat yojana:– फसल रहत सुखा योजना के लिए jrfry.jharkhand.gov.in पोर्टल पर हेल्पलाइन / शिकायत नंबर भी जारी किया गया है ताकि अगर कोई भी किसान भाई फॉर्म भरते समय कोई समस्या महसूस करते हैं तो वह नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर किसी किसान भाई को इस योजना से संबंधित कोई जानकारी की आवश्यकता है तो वह भी इस नंबर पर कॉल करके लिया जा सकता है।

Emai idjrfryhelpdesk@gmail.com
Toll free number18001231136

Also Check: 14 वीं क़िस्त के लिए पीएम किसान योजना स्टेटस चेक कैसे करें 

FAQ’s –

Q. फसल राहत योजना पैसा कैसे चेक करें?

Ans- फसल राहत योजना का पैसा आप JRFRY के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पावती डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। और यहां से आप फसल राहत योजना स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q. झारखंड फसल राहत योजना में कितना पैसा मिलेगा?

Ans- झारखंड फसल राहत योजना में आपको ₹3000 प्रति एकड़ और ₹4000 प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को पैसा दिया जाएगा।

Q. फसल राहत योजना झारखण्ड क्या है ?

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) फसल बीमा योजना न होकर फसलों के नुकसान होने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल के नुकसान के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेगा।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने झारखंड राज्य फसल राहत योजना हेतु आवेदन / रजिस्ट्रेशन / पंजीकरण (jharkhand rajya fasal rahat yojana online apply) के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको झारखंड मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी।

यदि आप इस विषय पर कुछ अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment