राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन 2023

Rajasthan Birth Certificate Online download:- यदि आप राजस्थान में निवास करते हैं, तो जन्म – मृत्यु की सूचना घटना घटित होने के 21 दिन के अन्दर रजिस्ट्रार कार्यालय को आवेदन पत्र देकर जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र निशुल्क बनवा सकते हैं। राजस्थान जन्म प्रमाण बनवाने के बाद नागरिक राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का फायदा प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप राजस्थान प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर चुके हैं तो ऑनलाइन Rajasthan Birth Certificate download कर सकते हैं।

अपना जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा समुदाय या फिर आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य समुदाय में आते हैं, वह लोग आरक्षण का सर्टिफिकेट बनवाने या योजना का लाभ लेने हेतु राजस्थान जन्म सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अतः आज के इस लेख में बतायेंगे कि राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें (Rajasthan Birth Certificate Online download)? नागरिक को राजस्थान birth सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड से पूर्व अवश्य चेक कर लेना चाहिए कि उनका जन्म प्रमाण प्रमाण पत्र बना है अथवा नहीं।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें? Rajasthan Birth Certificate download

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको पहचान राजस्थान की वेबसाइट (pehchan.raj.nic.in) पर विजिट पर जाना होगा। साथ ही राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन को अपने पास अवश्य रखें।

याद रखें कि, आपको जन्म प्रमाण पत्र का पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी को इंटर करना होगा। जैसे कि पंजीकरण संख्या, पंजीकरण का साल और अन्य जानकारी। इसके पश्चात ही आपकी स्क्रीन पर राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ओपन होकर आता है, जिसका स्क्रीनशॉट आप ले सकते हैं या उसके पीडीएफ प्रारूप को डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आपको ऑनलाइन माध्यम द्वारा जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड (PDF) करने में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो आप नजदीकी CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र में जाकर अपना जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड करवा सकते हैं। ध्यान रहे जन्म प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन संख्या को अपने पास अवश्य रखें।

Rajasthan Janam Praman Patra Download :Overview

आर्टिकल का नामराजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
विभाग का नाम राजस्व विभाग राजस्थान
आवेदकजन्म प्रमाण पत्र आवेदक
उद्देश्यऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान
आधिकारिक पोर्टलpehchan.raj.nic.in

राजस्थान बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका

नीचे हमने आपको स्क्रीनशॉट के साथ में इस बात की जानकारी दी हुई है कि, कैसे आप राजस्थान बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1:- राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में राजस्थान गवर्नमेंट के द्वारा चलाई जा रही आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।

विजिट वेबसाइट: https://pehchan.raj.nic.in/

Step 2:- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको थोड़ा सा नीचे आना है, वहां पर आपको नीचे ही डाउनलोड सर्टिफिकेट वाला ऑप्शन प्राप्त होता है, इस पर क्लिक करना है।

rajasthan-birth-certificate-online-download

Step 3:- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होकर आ जाता है, जिसमें आपको Online Janam Praman Patra Download हेतु नीचे दिए गए जानकारी को दर्ज कर देना होता है।

online-janm-praman-patra-download-rajasthan

घटना: आपको यहां पर जन्म वाले बॉक्स को चेक मार्क करना है।

खोजें: आपको यहां पर पंजीकरण संख्या वाले बॉक्स को चेक मार्क करना है।

पंजीकरण संख्या/वर्ष: यहां पहले वाले बॉक्स में पंजीकरण संख्या डालें और दूसरे वाले बॉक्स में पंजीकरण का साल डालें।

कोड डालें: यहां पर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सिक्योरिटी कोड को डालना है।

Step 4:- अब सबसे नीचे आपको राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड हेतु “खोजे” बटन प्राप्त हो रही है, उस पर क्लिक करना है।

इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपका जन्म सर्टिफिकेट आपके मोबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करने का ऑप्शन आपको मिलेगा। आप चाहे तो सर्टिफिकेट पर लॉन्ग प्रेस कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको डाउनलोड पीडीएफ वाला ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है। इस प्रकार से सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाता है।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड क्यों करे? birth certificate download rajasthan

यदि आप राजस्थान का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं, तो इसकी सहायता से आप राजस्थान के अलग-अलग योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। यही नहीं अगर आप आरक्षण वाले समुदाय से आते हैं, तो आरक्षण का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा स्कूल में एडमिशन लेने के दरमियान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र होने से आप संबंधित राज्य के निवासी भी है, ऐसा माना जाता है। इसी प्रमाण पत्र के द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड और दूसरे महत्वपूर्ण दस्तावेज का भी निर्माण करवाया जा सकता है।

पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए और वोटर आईडी कार्ड के लिए भी आवश्यक दस्तावेज के तौर पर इसे प्रस्तुत कर सकते हैं।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नियम

बच्चा जब पैदा होता है, तो उसके तुरंत बाद ही उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी होता है। गवर्नमेंट के द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार बच्चा पैदा होने के 21 दिनों के अंदर ही उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करना चाहिए।

21 दिनों के भीतर आवेदन नहीं करने की अवस्था में और उसके बाद आवेदन करने की अवस्था में ₹30 का चार्ज जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए लिया जाएगा। इसके बाद 30 दिन से 1 साल के अंदर एक पेपर पर शपथ के साथ रजिस्टर के सिग्नेचर करवा कर जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र हेतु दस्तावेज

राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी।

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता के एड्रेस का सबूत
  • माता-पिता का बिजनेस और उनके व्यवसाय एड्रेस का पता
  • माता-पिता के पासपोर्ट साइज की फोटो और बच्चे के पासपोर्ट साइज की फोटो
  • फोन नंबर

FAQ: Rajasthan Birth Certificate Online download

Q: क्या मैं अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन भारत डाउनलोड कर सकता हूं?

ANS: आपने जिस राज्य में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया हुआ है, अगर उस राज्य में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा है, तो ऐसा आप कर सकते हैं।

Q: मैं राजस्थान में अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

ANS: हमने इसी आर्टिकल में आपको राजस्थान में अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने का तरीका बताया हुआ है।

Q: मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं Rajasthan?

ANS: राजस्थान में मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको https://pehchan.raj.nic.in/ वेबसाइट पर विजिट करने की आवश्यकता होगी।

Q: मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

ANS: मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाएं और निश्चित प्रक्रिया को फॉलो करें।

Q: राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की वेबसाइट क्या है?

pehchan.raj.nic.in

सारांश – Online Rajasthan Birth Certificate Download

राजस्थान के निवासिवों को ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड (birth certificate download rajasthan) करने के लिए आधिकारिक पोर्टल pehchan.raj.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज दिए गए “डाउनलोड सर्टिफिकेट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब इसके बाद पूछे गए सभी जानकारी को भरकर जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफलाइन तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप नजदीकी CSC सेण्टर में जाकर अपना जन्म प्रमाण पत्र पा सकते हैं। ध्यान रहे ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए CSC सेंटर में कुछ शुल्क अदा करना होगा।

जन्म प्रमाण डाउनलोड करने से पहले जन्म प्रमाण का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर के पता कर सकते हैं कि आपका जन्म प्रमाण पत्र बना है या नहीं। नागरिक अपने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन संख्या का प्रयोग कर ऑनलाइन पता कर सकते हैं।

Leave a Comment